लोकसेवक रामविलास स्मृति मंच के जिला कार्यालय में अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा 

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। लोकसेवक रामविलास पासवान स्मृति मंच के औरंगाबाद स्थित जिला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन मंच के जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया।

इस मौके पर मंच के जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने में बहुतों ने कुर्बानी दी है। आज ही के दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ था। कितने माताओं की गोद सूनी हुई, कितनी बहनों का भाई छीन लिया गया। ना जाने हमारे देश में क्या-क्या बलिदानी दी गई। उन वीरों को हम सलाम करते हैं।

इस अवसर पर लोजपा(रामविलास) के जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर, मंच की महिला सेल की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, महिला सेल की जिलाध्यक्ष रंजू वर्मा, मंच के वरीय जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार सिंह, महिला सेल की जिला उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी, देव प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंच के कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष रॉकी कुमार, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं बारुण प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार आदि मौजूद रहे।