गहमागहमी के बीच पंचायत समिति की बैठक संपन्न

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज प्रखंड के बहुद्देशीय भवन में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख गीता सिंह की अध्यक्षता में की गई। 

संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी उपेंद्र दास ने किया। पुर्व की बैठक में ली गई योजनाये एवं चर्चा सम्पुष्टि के लिए जैसे ही सिहुली पंचायत के मुखिया युसुफ खान  आवाज उठाई, इस पर पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद ऐहसान, कार्तिक शर्मा, बंसती देवी, सत्येंद्र यादव, जनेश्वर पासवान, जैनब फहमी ने एक स्वर में पुर्व की बैठक की समीक्षा एवं पुर्व बैठक की प्रोसिडिंग की छायाप्रति की मांग किया। इस पर प्रमुख ने कहा कि प्रोसिडिंग का छाया प्रति उपलब्ध करवाया जायेगा। इसी मुदा को लेकर कुछ देर तक सदन में हंगामा होता रहा।कोटवारा पंचायत मुखिया बिंदेश्वर यादव ने भी पुर्व बैठक संपुष्टि के लिए आवाज उठाया‌। पंचायत समिति सदस्य कार्तिक शर्मा, ऐहसान, जैनब फहमी, बंसती देवी सहित कुछ पंचायत समिति को योजना नही देने के लिए नाराजगी जताई। उन्होने सभी पंचायत समिति को बराबरी योजना दिये जाने का मांग किया। बलार पंचायत के मुखिया अरुण कुमार ने सदन में बलार पंचायत समिति अरविंद चौधरी के द्वारा विडियो पर दिये एक ब्यान पर काफी नाराजगी जताया तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रमुख को विडियो दिखा कर उचित न्याय एवं कारवाई की मांग किया। गोरडिहा पंचायत मुखिया विजय सिंह, कोटवारा पंचायत मुखिया बिंदेश्वर यादव, दुगुल पंचायत मुखिया नरेंद्र मिश्रा, अरथुआ पंचायत मुखिया विदाई देवी सहित सदन में उपस्थित प्रतिनिधियों ने वर्षा के अभाव में क्षेत्र में किसानों की समस्या उठाते हुए धान की फसल नहीं होने का हवाला देकर सुखाड़ घोषित करने की मांग एक स्वर से किया।

इस पर  प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार सुखाड़ की तैयारी को लेकर डाटा उपलब्ध कराया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा कि  सुखाड़ की स्थिति में वैकल्पिक अनाज उत्पन्न करने के लिए प्रखंड के किसानों को बीज उपलब्ध कराने की योजना है। किसान समन्वयक मनोज कुमार के द्वारा डाटा सदन में पढ़कर सुनाया गया। जिसमें 10,245 हेक्टेयर में 2254 क्विंटल माका का बिज, 9662 हेक्टेयर 3688 क्विंटल अरहर का बीज, 1550 हेक्टेयर में 232 क्विंटल उड़द का बीज, 232 हेक्टेयर में 2563 तोरिया का बीज, 122 हेक्टेयर में 11.2 क्विंटल आगात सरसों बीज, 71 हेक्टेयर में 1383 क्विटल आगात मटर का बीज, किसानों को उपलब्ध कराने की योजना बनाई गयी है,जिसे जल्द ही उपलब्ध करवाया जायेगा ।सुखाड़ को देखते हुए डिजल अनुदान के लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन मांग की जायेगी। पौथु पंचायत समिति साधना सिंह ने कहा की प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा समिति की बैठक नहीं होती है। जिससे पढाई पर बुरा असर पड़ रहा है। सचिव के द्वारा एक भी बैठक नहीं रखा गया। जिससे विद्यालय में क्या हो रहा है जिसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। भारतीयपुर, वरपा, सिमा गांव में विद्युत की आपूर्ति की स्थिति खराब है। जिसे सुधारा जाना चाहिए, सुखाड़ होने के कारण पटवन सहित अन्य कार्यों के लिए विद्युत निर्बाध रूप से ग्रामीणों को मिलना चाहिए।  बरपा गांव में दो ट्रांसफार्मर लगाने की मांग इनके द्वारा सदन में उठाया गया। जिस पर विद्युत विभाग के कोई भी पदाधिकारी  एवं कर्मी की उपस्थिति नहीं होने के कारण एक स्वर से प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। वही मुखिया विजय सिंह, युसुफ खान द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र में दी जाने वाली सुविधाएं की जानकारी मांगी। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र के जर्जर भवन को मरम्मत करवाने की मांग किया। इस पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनुपम वाला ने कहा की विभाग से भवन का निर्माण नहीं कराया जाता है। यही नहीं रफीगंज प्रखंड में 320 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित है, जिसमें केवल 67 आंगनवाड़ी केंद्र का अपना भवन है बाकी सभी केंद्र विद्यालय कि कमरे, बरामदे में या कहीं कहीं दो केंद्र के बच्चे विद्यालय के एक ही कमरे में पढ़ने के लिए विवश हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों के पास को भी फंड आता हो जिससे कि आंगनवाड़ी केंद्र बनाया जा सके तो इस पर पहल करें ।वही सभी आंगनवाड़ी केंद्र पर मेनू चार्ट लगा दिया जाएगा, जिससे कि कार्य में पारदर्शिता हो। पंचायत समिति के बैठक में कई विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थिति रहें। जिस पर प्रतिनिधियों ने बीडीओ से कारवाई के लिए मांग किया। इस मौके  पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अरविंद कुमार सिंह, राजस्व पदाधिकारी डॉ नरेन्द्र प्रसाद, कार्यक्रम पदाधिकारी मिलन, उप प्रमुख राजंती देवी, पोगर मुखिया शंकर दयाल यादव, भादवा प्रमिला देवी, पंचायत समिति स्वीटी कुमारी, अंजू देवी सावित्री देवी, राम आशीष कुमार कमला देवी, पोगर पंचायत समिति उपेंद्र यादव, प्रभादेवी स्नेहा सिंह, सत्येंद्र यादव, रिंकी देवी, रूबी परवीन, नूर फातिमा, ईश्वर चौधरी संहिता लोग उपस्थित थे।