पंचायत चुनाव : आज से 24 दिसम्बर तक होगा मतदाता सूची का विखंड़न

19 फरवरी को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

पटना (लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। राज्य निर्वाचन आयोग ने अप्रैल–मई में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची प्रकाशन को लेकर कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मतदाता सूची का वार्ड़ वार विखंड़न 14 दिसम्बर से शुरू हो जायेगा जबकि अंतिम मतदाता सूची 19 फरवरी‚ 2021 को प्रकाशित की जायेगी। अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के तुरंत बाद राज्य कैबिनेट द्वारा चुनाव कार्यक्रम की मंजूरी दे दी जायेगी।

एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष आयु पूरा करने वाले सभी पंचायत चुनाव में मतदाता होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार वार्ड़ वार मतदाता सूची का विखंड़न 14 से 24 दिसम्बर तक किया जायेगा। मतदाता सूची का ड़ाटा बेस 29 दिसम्बर से लेकर 12 जनवरी 2021 तक तैयार किया जायेगा। औपबंधिक मतदाता सूची का मुद्रण 18 से लेकर 18 जनवरी 2021 तक किया जायेगा।

औपबंधिक मतदाता सूची 19 जनवरी से एक फरवरी तक प्रकाशित की जायेगी। औपबंधिक मतदाता सूची पर दावा एवं आपत्तियां 20 जनवरी से 8 फरवरी तक ली जायेंगी। मतदाता सूची में नये मतदाताओं के नाम को शामिल करने पर आयोग का अनुमोदन 14 फरवरी तक लिया जायेगा। अंमित मतदाता सूची 19 फरवरी को प्रकाशित की जायेगी और मतदाता सूची का मुद्रण 24 फरवरी तक किया जायेगा।