गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुद्धिजीवी मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

  • देशभक्ति नारों से गूंजा शहर, शहीद जवानों के कुर्बानी को किया गया याद

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। शहर में बुद्धिजीवी मंच ने 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान देशभक्ति गीत गाये गये और नारे भी लगाये गये। यात्रा में मंच के अध्यक्ष कांग्रेस नेता मो. शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने कहा कि समानता, बंधुत्व, समरसता के लक्ष्य को पाने के लिए गणतंत्र दिवस हमें प्रेरित करता है।

तिरंगा यात्रा

हम तिरंगे की शान में कभी कोई कमी नहीं आने देंगे। वीर शहीदों की कुर्बानी कभी भूली नहीं जाएगी। देश उनके ऋण को नहीं भूलेगा और यह तिरंगा लहराता रहेगा। इस पर्व पर शहर को साफ सुथरा रखे और हर लोग घर से लेकर दुकान तक तिरंगे से अपने घर को सजाएं और राष्ट्रीय पर्व मनाए।

तिरंगा यात्रा में समीउद्दीन खान उर्फ बिड़ीम खान, अन्ना खान, मो. लड्डन, मो. सद्दाम, मो. जुल्फिकार, टीका खान, मो. यासिर, विनय कुमार, जितेंद्र कुमार, मो. लड्डू, रितेश कुमार, सैयद समर, मो. जिसान, रिशु कुमार, मो. एहसान, मो. अकबर एवं मो. तनवीर आदि शामिल रहे।