रालोसपा के जदयू में विलय से नीतीश का जनाधार बढ़ा : विश्वनाथ

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा पार्टी का जनता दल(यू) में विलय किये जाने का औरंगाबाद जिला जदयू ने स्वागत किया है।

जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने विलय का स्वागत करते हुए कहा कि रालोसपा के विलय से राजनैतिक फलक पर पार्टी का जनाधार व्यापक रूप से बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा का राजनीतिक सफर नीतीश कुमार की अगुआई में ही शुरु हुआ था और एक बार फिर उनके अपने पुराने घर मे लौट आने से पार्टी का आधार और बड़ा हो गया है। श्री सिंह ने उन्हे जदयू राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाये जाने का भी स्वागत किया और इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी।

जदयू जिलाध्यक्ष के अलावा पूर्व विधायक रेणु देवी, पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, पार्टी नेता तथा सासाराम लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रभात रंजन उर्फ दीपक सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, जदयू नेता तेजेन्द्र कुमार सिंह, अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, सत्येंद्र सिंह चंद्रवंशी, ऊंकार नाथ सिंह, विनोद कुमार शर्मा, जहीर अहसन आजाद, संजय कुमार उर्फ शशिी शर्मा, मो. ईरशाद आलम, अतहर हुसैन उर्फ मंटू, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, चंद्रेश पटेल, वीरेंद्र मेहता, विजय कुमार वर्मा, महावीर कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, बलेंद्र प्रसाद मेहता, प्रमोद कुमार सिंह एवं संजय पटेल ने भी रालोसपा के जदयू में विलय का स्वागत किया है।