पुनपुन के घाट पर होगा नीतीश सरकार का तर्पण : सम्राट चौधरी

ओबरा (औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है पुनपुन के घाट पर नीतीश सरकार का तर्पण होगा।

श्री चौधरी ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा के पैतृक गांव औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड के मनोरा में एक कार्यक्रम में कहा कि पुनपुन नदी के तट पर बसा मनोरा गांव गौतम बुद्ध की धरती है। यहां बुद्ध की प्रतिमा विराजमान है और पितृ तर्पण तथा गया श्राद्ध की प्रथम वेदी के रूप में पुराणों में वर्णित पुनपुन नदी मनोरा गांव से होकर गुजरती है। हिंदू संस्कृति में पुनपुन नदी में तर्पण किया जाता है। बिहार की वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद इसी पुनपुन नदी के तट पर ही भाजपा कार्यकर्ता नीतीश सरकार का तर्पण करेंगे। हम सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते है कि वें आज यहां नीतीश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प ले ताकि यहां तर्पण कहा कि कार्यकर्ताओं के संकल्प से यह काम पूरा होना ही है। इस मौके पर उन्होने उन्होंने भारत सरकार की दर्जनों योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं और व्यक्तिगत स्तर से प्रयास कर लोगों को योजनाओं का लाभ भी दिलाएं। यह करना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से लोग भाजपा से पहले से ज्यादा जुड़ाव महसुस करेंगे। यही जुड़ाव पार्टी को अपेक्षित चुनावी सफलता दिलाने में सहायक बनेगा।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन ने कहा कि धीरेंद्र शर्मा को पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। श्री शर्मा जमीनी नेता है। इस कारण उनके नेतृत्व में भाजपा को मगध क्षेत्र में बहुत मजबूती मिलेगी। वही प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा ने कहा कि सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से नीतीश कुमार का लव कुश गठबंधन टूट गया है। अब लव कुश का वोट सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन पार्टी के ओबरा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ पप्पू अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, प्रदेश मंत्री रत्नेश कुशवाहा, प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह, प्रदेश प्रवक्ता व गोह के पूर्व विधायक मनोज शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह, राज्य अति पिछ्ड़ा आयोग के पूर्व सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी, पार्टी के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता, जिला महामंत्री संजय गुप्ता, पार्टी नेता जितेंद्र पांडेय, युगल किशोर पांडेय, शिव शंकर प्रसाद एवं श्रीनिवास शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह और गर्मजोशी के साथ प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार-शानदार स्वागत किया। स्वागत से सम्राट चौधरी गदगद दिखे। वही औरंगाबाद से मनोरा आने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने ओबरा स्थित देवी मंदिर में पूजा अर्चना की।