द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति निर्वाचित होना स्वतंत्र भारत के लिये गौरवपूर्ण क्षण : दीपक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। अभाविप नेता और मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के सीनेट सदस्य दीपक कुमार ने  द्रौपदी मुर्मू को देश का 15वां राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी है।

कहा कि वे राष्ट्रपति के सम्मानित पद को सुशोभित करने वाली जनजातीय समाज से आने वाली प्रथम व्यक्ति और महिला होने के साथ देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। भारत के एक पिछड़े गांव की रहने वाली जनजातीय महिला का देश का प्रथम नागरिक बनना यह बदलते भारत का नया चित्र एवं अंत्योदय का सजीव चित्रण तथा समस्त भारत के लिये गौरवपूर्ण क्षण है।

वे झारखंड की पहली महिला राज्यपाल तथा किसी भी राज्य  की राज्यपाल बनने वाली पहली जनजाति महिला रहीं। आशा है कि देश के प्रथम नागरिक के रूप में उनका नेतृत्व पूरे देश का भविष्य उज्ज्वल करने वाला एवं उन्नतिकारक होगा।