जनरल रावत के निधन पर सांसद ने जताया शोक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने हेलीकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया है।

सांसद ने कहा कि विपिन रावत एक उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी के रूप में हमेशा याद किए जायेंगे।कठिन परिस्थिति में भी उनके नेतृत्व ने देश को गौरवान्वित किया है। 2018 में एलओसी पार कर बालाकोट में की गई एअर स्ट्राइक में भी उनका अहम रोल था।उनका एवं अन्य सैन्य अधिकारियों एवं कर्मियों का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। इस हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह बच गए है, जिनका इलाज अभी वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में चल रहा है।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि कैप्टन वरुण सिंह जल्द से जल्द स्वस्थ हो।उनके निधन पर बिहार भाजपा वरीय नेता सुनील कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बबुआ जी, समाजिक कार्यकर्ता आशु अभिनव, रवि सिंह, विनय सिंह, मनीष पाठक, रामलखन सिंह, अशोक सिंह, भरत सिंह, मुकेश सिंह, अनिता सिंह, रविन्द्र शर्मा, विनय शर्मा, बलराम सिंह, अमरीश सिंह, मितेन्द्र सिंह, आकाश सिंह, नलिनी रंजन, प्रफुल्ल सिंह, विनोद सिंह एवं अन्य ने भी शोक जताया है।