औरंगाबाद जिले के सभी छह सीटों पर महागठबंधन उम्मीदवार जीते

औरंगाबाद (मनोज कुमार)। बिहार विधानसभा चुनाव का मतगणना औरंगाबाद में लगभग सम्पन हो गया है। अभी तक के आंकड़ों की माने तो औरंगाबाद से कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह ने भाजपा के रामाधार सिंह को लगभग 2063 वोट से पराजित कर दिया है। गोह विधानसभा से राजद के भीम सिंह ने भाजपा के निवर्तमान विधायक मनोज कुमार को पराजित किया है। ओबरा विधानसभा से राजद के ऋषि सिंह ने लोजपा के प्रकाश चंद्रा को पराजित किया। वहीं नवीनगर से राजद के विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने जदयू के वीरेंद्र सिंह को पराजित किया। रफीगंज से राजद के मो. नेहालुदन ने निर्दलीय प्रमोद कुमार सिंह को पराजित किया है।