लोकसेवक रामविलास पासवान स्मृति मंच का जिलाध्यक्ष ने किया विस्तार, अमरेंद्र को देव व धीरज को बनाया मंच नबीनगर प्रखंड अध्यक्ष, अमिताभ जिला कमिटी के प्रधान महासचिव मनोनीत

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। लोकसेवक रामविलास पासवान स्मृति मंच की औरंगाबाद जिला कमिटी का मंच के जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा ने विस्तार किया है।

उन्होने मंच के संगठन का विस्तार करते हुए देव के करमडीह निवासी अमरेंद्र कुमार सिंह को मंच का देव प्रखंड अध्यक्ष, तमसी निवासी अमिताभ कुमार सिंह मंच की जिला कमिटी में प्रधान महासचिव एवं नबीनगर के बारा निवासी धीरज कुमार को मंच का नबीनगर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। तीनों नव मनोनीत पदाधिकारियों को मंच के जिलाध्यक्ष ने रविवार को मंच के शहर के सत्येंद्रनगर स्थित जिला कार्यालय में मनोनयन पत्र प्रदान किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि तीनों साथी मंच के संगठन को मजबूत करेंगे। कहा कि तीनों ही युवा है। युवाओं पर ही देश का भविष्य टिका है नौजवानों के बिना कोई भी संगठन या पार्टी मजबूत नही होती है और न ही देश मजबूत होता है। संगठन सबसे बड़ा बल है। संगठन के बिना पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती है। हमारा संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसका परिणाम नागालैंड का चुनाव है, जहां हमारी पार्टी के दो नेता विधायक का चुनाव जीते है।

कहा कि बिहार की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। यहां अफसरशाही चरम सीमा पर है। राज्य में लोजपा(रामविलास) की सरकार बनी तो हमलोग बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट पर काम करेंगे। बिहार को आगे बढ़ाना हम लोगों का उत्तरदायित्व है जबकि नीतीश कुमार कुर्सी के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है। तेजस्वी यादव पर केस होने से नीतीश कुमार बहुत खुश है क्योंकि महागठबंधन में हरदम आवाज उठती थी कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाया जाए। अभी मुख्यमंत्री सुकून महसूस कर रहे है लेकिन जल्द ही उनका सुकून छीनने वाला है। इस मौके पर मंच के जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद अजय पासवान, जयप्रकाश कुमार, विमलेश कुमार, चुन्नू सिंह, ओमप्रकाश सिंह एवं कुटुम्बा प्रखंड अध्यक्ष रॉकी कुमार आदि मौजूद रहे।