Loksabha Election 2024 : भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह पहुंचे देव सूर्य मंदिर, भगवान का आशीर्वाद लेकर शुरू किया प्रचार अभियान, जानिए कहां से लड़ रहे चुनाव

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा द्वारा दिए गए चुनावी टिकट को ठुकराने के बाद बिहार के काराकाट संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले भोजपुरी के सिने स्टार और गायक पवन सिंह चुनावी रणक्षेत्र में कूदने के पहले औरंगाबाद के विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थस्थल देव पहुंचे।

यहां उन्होंने अति प्राचीन त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर में मत्था टेका और सूर्यदेव से चुनावी जीत के लिए आर्शीवाद मांगा। इसके बाद आज से ही काराकाट संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया।

सूर्य मंदिर के पुजारी ने कराई पूजा

इस दौरान सूर्य मंदिर के पुजारी राजेश पाठक ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई। सूर्य मंदिर में पूजा के दौरान दिव्य रूप में विराजमान भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश की प्रतिमा का दर्शन किये। सूर्य मंदिर प्रबंध समिति ने किया स्वागत- वही मंदिर परिसर में देव सूर्य मंदिर न्यास समिति के सचिव विश्वजीत राय, कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह, सदस्य योगेंद्र सिंह एवं सुनील सिंह आदि ने पवन सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही देव सूर्य मंदिर का प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

चुनाव अभियान का किया आगाज

मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद पवन सिंह ने अपने चुनावी अभियान का आगाज किया। नामांकन के पहले के रोड शो और जनसंपर्क अभियान का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि काराकाट संसदीय क्षेत्र में वह 23-24 अप्रैल को दो दिवसीय रोड शो करेंगे। यह उनकी “जन आशीर्वाद यात्रा” होगी।

जानिए क्या है पवन सिंह के चुनावी कार्यक्रम का सिड्यूल

यात्रा के प्रथम दिन 23 अप्रैल को वह आरा से सुबह 6.00 बजे प्रस्थान करेंगे। इसके बाद रोड शो की शुरुआत दनवार से सुबह 7:00 बजे होगी। इस दौरान 7:30 बजे तक समर्थकों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद रोड शो करते वह 7.40 बजे कछवा पहुंचेंगे, जहां 8:00 बजे कार्यकर्ता संवाद होगा। इसके बाद नासरीगंज में 8:25 से 8:55 तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, गोड़ारी में 9:15 से 09:35 तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, काराकाट में 09:50 से 10:20 तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, बिक्रमगंज में 10:30 से 11:15 तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, नोखा में 11:45 से अपराह्न 12:15 तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, राजपुर में 12:40 से 01:00 बजे तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, अकोढी गोला में 01:25 से 01:45 तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, डेहरी ऑन सोन में 02:05 से 03:05 तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, बारुण में 03:18 से 03:33 बजे तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद, नबीनगर में संध्या 04:30 से 06:30 तक रोड शो एवं विशाल जनसभा होगी।

इस दिन वे नबीनगर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 24 अप्रैल को नबीनगर से ही सुबह 7.30 बजे प्रस्थान करेंगे और जन आर्शीवाद यात्रा करते हुए सुबह 9.00 बजे ओबरा पहुंचकर 9:30 बजे तक रोड शो एवं कार्यकर्ता संवाद करेंगे। इसके बाद दाउदनगर में 10:10 से 11:10 बजे तक रोड शो एवं लघु जनसभा करेंगे।

चुनाव प्रचार के लिए गुनगुनाया अपना बनाया गाना

देव का इलाका पवन सिंह का चुनाव क्षेत्र नहीं है। यह क्षेत्र औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में है। इसके बावजूद समर्थकों और चाहने वालों के डिमांड पर उन्होंने चुनाव के लिए खासकर स्वरचित गाना-” सुना ए बड़की माई, सुना ए बड़का भाई, काकी-चाची- दादी बानी बात रखिहा ई याद, या, आइल काराकाट तोहर पहनवा, मांगेला घुमी घुमी आर्शीवाद” गुनगुनाया। इस मौके पर पवन सिंह को देखने हजारों लोग देव में उमड़ पड़े। सभी पवन की एक झलक देखने को लालायित दिखे। जो नजदीक पहुंच गये उन्होंने सेल्फी भी खिंचवाई।

सेल्फी खिंचवाने की भी होड़ मची रही। इस दौरान देव के कटैया निवासी इलाके के मशहूर गायक प्रवीण सिंह, सहयोगी सुमन सिंह, पवन के मैनेजर दीपक सिंह, रितिक सिंह, नवीन सिंह, सौरभ सिंह भी पवन सिंह के साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *