बिहार में 10 दिनों के लिए और बढ़ा लॉकडाउन, अब 25 मई तक लॉक रहेगा बिहार

पटना (लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। बिहार में राज्य सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। अब बिहार में 25 मई तक लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मिडिया पर लिया आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

बता दें कि अभी लॉकडाउन 15 मई तक ही था। पटना समेत कई जिले के डीएम 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की सिफारिश सरकार से किए थे। जिसके बाद स्थिति की समीक्षा की गई। लॉकडाउन की अवधि में बिहार में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट को देखते हुए भी सरकार ने यह फैसला लिया है।