लौकहा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अपहर्ता लड़की को किया बरामद, युवक गया जेल

मधुबनी (गोपाल कुमार): लौकहा पुलिस ने 5 दिन पूर्व अपहृत लड़की को बरामद की है। वही युवक को भी गिरफ्तार की है। मालूम हो की अपहृत लड़की के पिता के लिखित आवेदन पर स्थानीय थाना में कांड संख्या 152/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था।

प्राथमिकी के अनुसार अपहृत लड़की के पिता ने गांव के ही सतेंद्र राम सहित परिवार के लोगो पर नामजद अपहरण करने का आरोप लगाया था। शनिवार शाम को थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़का – लड़की को लौकहा बस स्टैंड से बरामद कर लिया गया है। थानाध्यक्ष धंजय कुमार ने बताया की बरामद लडकी की मेडिकल जांच व न्यायलय में 164 का बयान होने के बाद उनके परिजन को सुपुर्द कर दिया जायेगा।