अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद, 180 बोतल के साथ तस्कर गिरफ्तार

अंबा,(औरंगाबाद)। रिसीयप थाना पुलिस ने नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल से 180 बोतल विदेशी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेवड़ा गांव निवासी पंकज कुमार पिता- संजय कुमार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि वाहन जांच के दौरान संदिग्ध बाइक की तलाशी लेने पर 200 एमएल की रॉयल चैलेंज ब्रांड की कुल 180 बोतल शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *