पटना में जदयू दफ्तार में लगा ताला, स्टॉफ के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद मचा हड़कंप

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। बिहार में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। जदयू कार्यालय में भी कोरोना के कई केस मिले हैं। गार्ड के साथ ही ऑफिस स्टाफ में भी कोरोना संक्रमण मिलने के बाद जदयू कार्यालय को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

आम लोगों की एंट्री पूरी तरह से रोक दी गई है। जदयू कार्यालय में एक स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मंगलवार को सभी गार्ड और स्टाफ का कोरोना जांच किया गया। जांच में गार्ड के साथ कुछ और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। उसके बाद जदयू कार्यालय में फिलहाल पूरी तरह से बाहर के लोगों के प्रवेश को रोक दिया गया है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)