NPGC में वर्चुअल तरीके से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। उर्जा उत्पादन के क्षेत्र में देश की अग्रणी एनटीपीसी की सहायक कंपनी नबीनगर पावर जेनरेटिंग कंपनी लि.(एनपीजीसीएल) की सुपर ताप विद्युत परियोजना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन परियोजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह एवं स्वरा महिला संघ की अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर सीईओ ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महता पर सारगर्भित विचार रखे। कहा कि आपाधापी से भरे वर्तमान भौतिकवादी युग में योग ही हमे स्वस्थ और निरोग रख सकता है। योग करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि यह हमारी मनोविकृतियों को दूर करने में सहायक है। हर व्यक्ति को नियमित रुप से योग करना चाहिए और योग को हमें दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम में परियोजना के 30 कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्यगण वर्चुअल रुप से शामिल हुए।

कार्यक्रम के संयोजन में आध्यात्म गुरु श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग ने भी सहयोग किया। इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग फैकल्टी नितिन शर्मा ने एनपीजीसी कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों के लिए सामान्य योग प्रोटोकॉल का संचालन किया। साथ ही राज्य शिक्षक समन्वयक संगीता सिन्हा ने सभी कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों को योग के माध्यम से जीवन को कैसे बेहतर बनाया जाए, की जानकारी दी। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम के जरिए परियोजना के करीब 100 कर्मचारी और परिवार के सदस्य शामिल हुए।