सेनारी नरसंहार मामलें में हाइकोर्ट के फैसले को एससी में चुनौती देने का राज्य सरकार का निर्णय स्वागतयोग्य : भाजपा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह नें प्रेस बयान जारी कर पटना हाईकोर्ट द्वारा सेनारी नरसंहार के अभियुक्तों को बरी किए जाने के बाद राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के निर्णय का स्वागत किया है। इस निर्णय के लिए बिहार सरकार व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा है कि मृतकों को न्याय प्रदान करने के लिए राज्य सरकार का यह कदम सराहनीय है क्योंकि सेनारी में जब 34 लोगों को सामूहिक संहार हुआ तो कोई तो दोषी( गुनाहगार) होगा। उन्हें न्याय दिलाना राज्य सरकार का कर्तव्य एवं जिम्मेवारी है।

उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में यह साफ दिखता है कि पूर्व के लालू-राबड़ी शासनकाल में पुलिसिया कार्रवाई कैसी होती थी, जहां जान माल की सुरक्षा का कोई प्रबंध तो था नहीं और न ही केस का अनुसंधान ठीक ढंग से होता था।यही कारण था कि 2005 के पहले बिहार में जातीय हिंसा चरम पर थी। बिहार में एक के बाद एक नरसंहार होते रहे पर तत्कालीन सरकार सिर्फ देखती रही। बिहार सरकार के इस निर्णय का भाजपा नेता अधिवक्ता इंद्रदेव यादव, ब्रजेंद्र कुमार सिंह, रविशंकर शर्मा, विनोद शर्मा, सुनील सिंह, अरविंद सिंह एवं विजय निराला ने भी स्वागत किया है।