पूर्व मुखिया की पुण्यतिथि समारोह में सांसद ने गरीबों में बांटा कंबल

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने कुटुम्बा प्रखंड के तेलहारा पंचायत के पूर्व मुखिया स्व. संजय कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की 8वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं कंबल वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. रामजीत सिंह ने किया।

पूर्व मुखिया की पुण्यतिथि समारोह में सांसद ने गरीबों में बांटा कंबल
पूर्व मुखिया की पुण्यतिथि समारोह में सांसद ने गरीबों में बांटा कंबल

इस मौके पर सांसद ने कहा कि स्व. संजय सिंह अपने क्षेत्र के लोकप्रिय जन प्रतिनिधि थे। हमेशा गरीबो की सहायता करते थे। उनके निधन के बाद से लगातार उनकी धर्मपत्नी तेलहारा पंचायत की मुखिया है और लगातार लोगो की सेवा करती रहती है। सांसद ने गरीब, असहाय, निर्धन व विकलांग लोगो को ठंड से बचाव के लिए कम्बलों का वितरण किया।

कार्यक्रम में औरंगाबाद नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता, रेडक्रॉस के चैयरमैन सतीश सिंह, मुखिया प्रतिनिधि आकाश सिंह, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी नलिनी रंजन, जिला पर्षद उपाध्यक्ष रामेश्वर बैठा, जिला पार्षद सुरेन्द्र यादव, डॉ. सुरेन्द्र मिश्रा, कन्हैया प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह, दीपक रामजीत सिंह, उज्ज्वल रंजन, हुमायुं अंसारी, उप मुखिया विजला मेहता, लूलू सिंह, कुटुम्बा प्रखंड के हजारों ग्रामीण जनता उपस्थित हुए।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)