कुंभकरण निद्रा में सो रहे हैं देश के गृह मंत्री : आशुतोष

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता व झारखंड के प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने देश के गृह मंत्री अमित शाह पर तिखा हमला बोला है। आशुतोष ने आज जारी बयान में कहा कि भारत के गृह मंत्री अमित शाह कुंभकरण की निद्रा में सो रहे हैं। जम्मू और कश्मीर में अच्छे दिन का वादा दिलाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को यह फर्क नहीं पड़ रहा कि जम्मू-कश्मीर में हो क्या रहा है। उन्हें चिंता उत्तर प्रदेश की सता रही है।

आशुतोष ने कहा कि जम्मू कश्मीर में लगभग 3 दर्जन से ऊपर पूर्वांचल के मजदूरों की चयनित करके हत्या कर दी जाती है परंतु देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के द्वारा इस चयनित हत्या के संदर्भ में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्हें इस बात की तनिक भी चिंता नहीं है कि जम्मू कश्मीर मे अगर इसी तरह बाहर के लोगों की हत्या चयनित करके हर रोज होती रहेगी तो निश्चित तौर पर वहां काम करने वाले बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कई मजदूर भाई जम्मू कश्मीर से पलायन के लिए विवश हो जाएंगे।

आने वाला कुछ महीना जम्मू कश्मीर के आर्थिक उन्नति का महीना है जहां जम्मू कश्मीर के किसान अपने खेतों की फसलों- फलों के साथ राज्य और प्रदेश को कई रूप से मदद कर पाते हैं। ऐसे में अगर किसानों के पास से बिहार झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे प्रगतिशील संघर्षशील और मेहनतकश मजदूर वापस लौट कर आ जाते हैं तो जम्मू कश्मीर के किसानों का बहुत बड़ा नुकसान होगा और उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह जी को चिंता अपने गृह राज्य मंत्री और उनके पुत्र की है जिन्होंने लगभग आधा दर्जन किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा कर उन की निर्मम हत्या कर दी ऐसे हत्यारे गृह राज्य मंत्री और उनके बेटे को बचाने में लगे हुए हैं। उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार कैसे बने इस चिंता में लगे हुए हैं। ऐसे असंवेदनशील गृह मंत्री को तत्काल जम्मू कश्मीर मुद्दे में हस्तक्षेप करना चाहिए। वहां का दौरा करना चाहिए और वहां पूर्वांचल के मजदूर कैसे सुरक्षित रहें यह सुनिश्चित करना चाहिए। अगर गृह मंत्री यह नहीं कर सकते हैं तो उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)