होली एवं शबे बरात को ले अम्बा में शांति समिति की बैठक संपन्न

अम्बा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। अम्बा थाना परिसर में होली एवं शबे बरात के त्योहार को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक हुई।

बैठक में अम्बा के नये थानाध्यक्ष जेके भारती ने कहा कि होली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं और अफवाहों पर न जाएं। कहा कि यह त्यौहार खुशियों का त्यौहार है। यह हम लोगों को भाईचारा का संदेश देता है। हम सभी लोग मिलकर इस त्यौहार को अच्छे से मनाऐं और घर में खुशियां लाएं। बैठक में सभी प्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने थानाध्यक्ष को बारी बारी से अपना परिचय देते हुए अपनी राय व्यक्त की।

बैठक में अनिल कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, सिकंदर सिंह, बनारसी कुमार पासवान, अनिल कुमार, किशोर सिंह, अवधेश प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि सुलेमान, पूर्व मुखिया सुरेंद्र यादव, राम चंद्रवंशी, भुनेश प्रसाद, गांधी मेहता, रंजन पासवान, अरविंद ठाकुर यादव, शंकर श्याम ठाकुर, संदेश भुइयां, कलीमुद्दीन, मिथिलेश राम, सचिन कुमार सिंह, दिलीप सिंह, रूपदेव राम, रिजवान अंसारी, अंबुज पांडेय, प्रभा कुमारी, अम्बा थाना के एसआई अनंत कुमार, पुलिस बल के जवान, मीडियाकर्मी एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।