बिहार विशेष सर्वेक्षण को लेकर अंबा पंचायत के एरका गांव में वंशावली शिविर आयोजित


अंबा, औरंगाबाद : बिहार विशेष सर्वेक्षण के तहत अंबा पंचायत के एरका गांव में वंशावली सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रैयतों की वंशावली का सत्यापन किया गया।

शिविर में रैयतों को वंशावली से संबंधित दस्तावेजों की जांच और आवश्यक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि विशेष सर्वे में वंशावली सत्यापन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे भूमि स्वामित्व को स्पष्ट किया जा सके।

इस शिविर में कानूनगो सोनू कुमार, अमीन कोमल कुमारी, किसान संजीव सिंह, अमित सिंह, कमला शर्मा, सुनील सिंह, रमाकांत सिंह, छोटेलाल यादव, रवि कुमार, संजय शर्मा, उमेश सिंह, बैकुंठ सिंह, सुनील पांडे सहित सैकड़ों किसान व रैयत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *