Skip to content
  • Tuesday, October 20, 2026
LiveIndiaNews18

LiveIndiaNews18

बिहार की तेज, भरोसेमंद और जमीनी खबरों का डिजिटल प्लेटफॉर्म

  • Home
  • BIHAR
  • PATNA
  • AURANGABAD
  • Railway
  • National
  • Entertainment
  • Sports
  • Home
  • Patna
  • जालसाज ने बनाया बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक का फेक फेसबुक एकाउंट, मैसेंजर पर चैट कर लोगों से कर रहा रुपयों की मांग
Aurangabad National Patna Railway State News

जालसाज ने बनाया बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक का फेक फेसबुक एकाउंट, मैसेंजर पर चैट कर लोगों से कर रहा रुपयों की मांग

November 7, 2022
State Desk

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के कुटुम्बा के विधायक व बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक राजेश कुमार के नाम पर फेक फेसबुक एकाउंट बनाकर एक जालसाज ने लोगो से रूपयों की मांग शुरु कर दी है।

जालसाज ने पहले विधायक की तस्वीर लगाकर फेक फेसबुक एकाउंट बनाया लेकिन कहते है न कि चोर की दाढ़ी में तिनका, वही बात उसके फेसबुक एकाउंट बनाने में लागू हो गयी। जालसाज ने विधायक की असली तस्वीर तो लगा दी लेकिन नाम के अल्फाबेट में उससे चूक हो गयी। उसने अंग्रेजी में राजेश कुमार लिखने के दौरान कुमार के रूप में एम के बाद एच लिख दिया, जिससे फेक फेसबुक एकाउंट हिंदी में राजेश कुम्हार के रूप पढ़ा जा रहा है। जालसाज ने फेक फेसबुक एकाउंट बनाने के बाद विधायक के असली एकाउंट के फेसबुक मित्रों को फेक एकाउंट से जुड़ने के लिए फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेज दिया। विधायक की तस्वीर देखने के बाद कईयों ने फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट भी कर लिया।

जालसाज ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर फेक फेसबुक एकाउंट पर फ्रेंड बने लोगो से मैसेंजर पर चैट करना शुरू कर दिया। पैसे की मांग के लिए सबसे एक ही बहाना बनाना शुरु किया और चैट पर सबसे यही कहा कि-अपना फोन पर गुगल पर नंबर सेंड मी। मेरे फ्रेंड के पास मेरा 20 हजार है, वह भी रिटर्न कर रहा है। मेरा एकाउंट में थोड़ा प्रॉब्लम हो गया। इसलिए आपके में डलवा देता हूं। आप अभी मुझे 20 हजार भेज दे। मैसेंजर पर जालसाज ने ऐसी ही मांग पटना में कार्यरत औरंगाबाद के एक पत्रकार से कर दी। उन्होने मामला ताड़ लिया। उन्होने चैट पर जालसाज को कहा कि बनाएगा तु चुतिया, विधायक जी के एकाउंट हैक कर लिया है, रे। चैट पर यह लिखते ही जालसाज चुप हो गया और उसने चैट करना बंद कर दिया।

इस बारे में बात करने पर विधायक ने बताया कि मुझे मेरे नाम पर फेक फेसबुक एकाउंट बनाकर मैसेंजर से चैट कर लोगो से रूपये मांगे जाने की जानकारी मिली है। इस मामले की वे साईबर सेल में शिकायत दर्ज करा रहे है।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Tags: #BreakingNews, Amba News, Aurangabad Bihar News, Aurangabad Breaking News, Aurangabad News, Big Breaking, Big Breaking News, Bihar Breaking News, Bihar News, Bihar Vidhansabha, Breaking News, BreakingNews, Chief Sachetak, Congress Leader, congress mla, Fake Facebook Account, India Breaking News, Jalsaz, Kutumba Breaking News, Kutumba MLA, Kutumba News, LOCAL NEWS, Local politics, MLA, National News, POLITICAL, Political News, Politics, Ruling Party, Rupees Demand, STATE NEWS, Thug, Top Breaking News, Top Breaking News Bihar

Post navigation

औरंगाबाद में ट्रेन की छत पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
ब्रिटिश अभिनेत्री क्रिस्टिना, गुंजन सिंह और अर्शिया स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘पैक अप’ की शूटिंग पूरी

Recent Posts

  • पटना के अटल पथ पर बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत; चार घायल
  • इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल
  • वैशाली में गंगा नदी में पलटी नाव, 13 बच्चों की मौत; 10 बच्चियां और तीन लड़के शामिल
  • 361 लीटर से अधिक टनाका शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
  • एनएच-139 पर शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 14,880 लीटर विदेशी शराब जब्त

Recent Comments

  • Bihar Cabinet: नगर निकायों के अच्छे काम पर मिलेगा ज्यादा पैसा, 55 एसएच और 47 पुलों पर लगेगा टोल; कैबिनेट के 27 बड on बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे पर ऐतिहासिक समझौता, भोजपुर से पटना तक लाखों किसानों को मिलेगा सिंचाई का पानी
  • Alakhdeo prasad Achal on औरंगाबाद में डेहरी नगर परिषद के ईओ विमल कुमार की हत्या, चालक गिरफ्तार

You may Missed

Patna

पटना के अटल पथ पर बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत; चार घायल

October 19, 2026
Central Desk
Bihar

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल

October 14, 2026
Manoj Pandey
Bihar

वैशाली में गंगा नदी में पलटी नाव, 13 बच्चों की मौत; 10 बच्चियां और तीन लड़के शामिल

October 14, 2026
Central Desk
Aurangabad Bihar

361 लीटर से अधिक टनाका शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

October 13, 2026
Manoj Pandey
Copyright © 2026 LiveIndiaNews18
Privacy policy
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
Loading Comments...
%d