औरंगाबाद में वज्रपात के चार की मौत

औरंगाबाद। औरंगाबाद में रविवार शाम को बारिश के साथ वज्रपात से चार अलग-अलग घटनाएं में चार की मौत हो गई और दो ग्रामीण घायल हो गए। पहली घटना रफीगंज थाना क्षेत्र शारदा बिगहा गांव में हुई। वज्रपात से पिंटू यादव के 12 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की मौत हो गई।

स्वजनों ने बताया कि मनीष खेत की तरफ जा रहा था। बारिश होने के कारण पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। यहां वज्रपात की चपेट में आ गया। घटना की सूचना पर स्वजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने मृत्यु की घोषणा कर दी। बालक की मौत की खबर सुनते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।

अस्पताल में स्वजन चित्कार मारने लगे। दूसरी घटना देव थाना क्षेत्र के बारा खुर्द और बरहेता गांवों के बीच बधार में घटी। वज्रपात से बारा खुर्द गांव निवासी राजकुमार सिंह के 25 वर्षीय पुत्र हरेन्द्र सिंह की मौत हो गई। साथ में रहने वाले बरहेता गांव के टोले अहीर बिगहा गांव निवासी बलेन्द्र कुमार घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनों बधार में पशु चरा रहे थे।

बारिश शुरू होने के बाद पेड़ नीचे खड़े हो गए। वज्रपात में दोनों चपेट में आ गए। हरेन्द्र की मौत हो गई जबकि हरेन्द्र घायल हो गए। हरेन्द्र का उपचार अस्पताल में चल रहा है। तीसरी घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के अमरपुरा पूर्वी गांव में घटी। वज्रपात से किसान घायल हो गए। घायल जगदेव यादव का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

चौथी घटना बंदेया थाना क्षेत्र बक्सर गांव में घटी। वज्रपात से दो किशोरों की मौत हो गई। मृतकों में बक्सर गांव के निवासी रंजीत पासवान के पुत्र प्रिंस कुमार (16 वर्ष) और रंजन ठाकुर के पुत्र रोहित कुमार (15 वर्ष) शामिल हैं। बताया जाता है कि बक्सर गांव की उत्तर दिशा की ओर आहार के समीप दोनों किशोर पशु चरा रहे थे। बारिश के वज्रपात होने से शुरु हो गया।

वज्रपात की चपेट में दोनों किशोर आ गए। स्वजन दोनों किशोर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गारियाबन्द ले गए जहां चिकित्सक ने मृत्यु की घोषणा कर दी। मौत की खबर सुनते ही स्वजन चित्कार मारने लगे। पुलिस दोनों किशोरों की शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। घटना के बाद शारदा बिगहा, बारा खुर्द और बक्सर गांवों में मातम छा गया है।