पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जसवंत सिंह का निधन, पीएम ने जताया शोक

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर(रि.) जसवंत सिंह का आज नई दिल्ली स्थित सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। नई दिल्ली स्थित सैन्य अस्पताल (अनुसंधान एवं रेफरल) ने भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री, मेजर जसवंत सिंह (सेवानिवृत्त) के 27 सितंबर, 2020 को सुबह 06.55 बजे निधन हो जाने की घोषणा की।

उन्हें 25 जून, 2020 को सैन्य अस्पताल (अनुसंधान एवं रेफरल) में भर्ती कराया गया था और उनका मल्टी आर्गन डाइस्फंक्शन सिंड्रोम के साथ सेप्सिस तथा गंभीर हेड इंजरी ओल्ड (ऑपरेटेड) के प्रभावों का उपचार किया जा रहा था। आज सुबह उनकी हृदय गति रुक गई।

उपचार कर रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के उन्हें पुनर्जीवित करने के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका और 27 सितंबर, 2020 को सुबह 06.55 बजे उनका निधन हो गया। उनका कोविड स्टेटस निगेटिव है।

जयवंत सिंह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे थे। भाजपा ने 2012 में उन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार भी बनाया था। इन्हें कांग्रेस की ओर उम्मीदवार हामिद अंसारी से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद ये 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी ने इन्हें टिकट नहीं दिया। जिसके बाद जयवंत सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हो सकी।

जयवंत सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने अपने शाेक संदेश में कहा कि जसवंत सिंह जी ने हमारे देश की सेवा पूरी मेहनत से की, पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान। अटल जी की सरकार के दौरान, उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और बाहरी मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी।