पूर्व विधायक भावना झा बनी कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता

मधुबनी(गोपाल कुमार)। कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास ने बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पद पर कांग्रेस नेत्री व बेनीपट्टी की पूर्व विधायक भावना झा को मनोनीत किया है।अब भावना झा कांग्रेस के बातों को मीडिया से साझा कर सकेंगी।

भावना झा के प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पद पर मनोनीत होने पर बेनीपट्टी सहित मिथिलांचल के कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है। बेनीपट्टी कांग्रेस के नेता व बेनीपट्टी प्रखंड उपप्रमुख अशोक कुमार चौधरी, बैद्यनाथ झा,सुभाष झा,मिहिर झा सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भावना झा को मीडिया व सोशल मीडिया पर बधाई व शुभकामना प्रेषित किया है।