महर्षि च्यवन की तपोस्थली देवकुंड में श्रीराम कथा वाचन कर रहे बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, जानिएं-पहले दिन की कथा में क्या कहा

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। महर्षि च्यवन की तपोस्थली गोह के देवकुंड स्थित च्यवनाश्रम मठ परिसर में ब्रह्मलीन महंथ केदारपुरी जी महाराज एवं महंत अखिलेश्वरानंद पुरी जी महाराज की स्मृति में श्रीराम कथा आरंभ हो गई है।

यहां कथावाचक के रूप में बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडेय द्वारा श्रीराम कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा वाचन करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम की कथा अपने आप में भारतीय संस्कृति और संस्कारों की कथा है। यह पारिवारिक संबंधों के साथ ही सामाजिक विचारधारा का अप्रतिम उदाहरण है।

इसका हर एक शब्द सामाजिक मर्यादा की सीख देता है। उन्होने श्रीराम कथा के पहले दिन राम कथा और भारतीय संस्कृति की विशद व्याख्या की। कथा पाठ एक सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान च्यवनाश्रम मठ के महंथ कन्हैयानंद पुरी एवं लोजपा(रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा समेत सैकड़ो श्रद्धालु बतौर श्रोता दर्शक मौजूद रहे।