Bihar Board Exam में Aurangabad के पांच Students ने लहराया परचम

TOP-10 में एक ने दूसरा, दो ने आंठवां व एक ने लाया दसवां स्थान

औरंगाबाद/ओबरा/गोह/रफीगंज/दाउदनगर(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक बोर्ड परीक्षा-2021 में औरंगाबाद जिले के पांच छात्रों ने सफलता का कीर्तिमान स्थापित किया है। इनमें एक ने राज्यभर में दूसरा, एक ने राज्यभर में चैथा, दो ने आंठवां और एक ने राज्यभर में दसवां स्थान लाकर अपने माता-पिता, परिवार, गांव, प्रखंड और जिले का नाम रौशन किया है।


राज्यभर में दूसरा स्थान लाने वाली प्रियंका कुमारी ओबरा प्रखंड के कारा स्थित अनुदानित विद्यालय कारा हाई स्कूल की छात्रा और बगल के ही गांव बटुरा की निवासी है। कुल सात छात्रों ने राज्यभर में दूसरा स्थान लाया है। इनमें 483 अंक लाकर प्रियंका छठें स्थान पर है। प्रियंका के पिता संतोष यादव किसान है जबकि उसकी माता विमला देवी गृहिणी है। तीन बहनों में प्रियंका सबसे बड़ी है जबकि दो साल का उसका एक छोटा भाई भी। बेटी की सफलता से प्रियंका के परिवारवालें बेहद खुश है। प्रियंका आगे की पढ़ाई कर आइएएस बनना चाहती है।

वही राज्यभर में छः छात्रों ने चौथा स्थान लाया है। इनमें गोह के हरिगांव के जे हाई स्कूल का छात्र सागर कमार भी शामिल है, जो 481 अंक लाकर पांचवें नंबर पर है। सागर तेयाप गांव का निवासी है। सागर के पिता धर्मेंद्र कुमार गोह में एक छोटा सा किराना की दुकान चलाते हैं। वही मां रंजू कुमारी गृहिणी है। उसकी बहन विद्या कुमारी उससे छोटी है। सागर आगे की पढ़ाई कर बड़ा अधिकारी बनना चाहता है।

वही रफीगंज के लुक्कागढ़ के अनुदानित विद्यालय जेपी हाई स्कूल के छात्र विपिन कुमार ने राज्यभर में आंठवां स्थान लाया है। राज्य में आठवां स्थान लानेवाले 12 छात्रों में विपिन 9वें नंबर पर है। उसे 477 अंक मिले है। विपिन लुक्कागढ़ का ही निवासी है और उसके पिता रामाश्रय शर्मा किसान है जबकि उसकी मां आशा देवी गृहिणी है। विपिन अपने परिवार का इकलौता पुत्र है। उसकी एक बड़ी बहन सपना में पटना में स्नातक की पढ़ाई कर रही है जबकि उसकी एक छोटी बहन वर्षा पांचवीं की छात्रा है। विपिन की सफलता से परिवार के लोग बेहद खुश है। विपिन पढ़ाई कर बड़ा अधिकारी बनना चाहता है। वही विपिन के पिता कहते है कि इतनी बड़ी सफलता की उम्मीद नही थी पर विपिन ने उम्मीद से कही अधिक बढ़कर पूरे परिवार को गौवान्वित किया है।

वही दाउदनगर के अशोक हाई स्कूल के छात्र शुभ्म चैरसियां ने राज्यभर में आंठवां स्थान लाया है। राज्यभर में आंठवां स्थान लानेवाले बारह छात्रों में शुभ्म 12वें स्थान पर है। उसे भी 477 अंक मिले है। शुभ्म दाउदनगर के दुर्गा पथ का निवासी है। उसके पिता संतोष चैरसियां आॅटो चालक है जबकि मां मीरा देवी गृहिणी है। उसका एक बड़ा भाई गया में सरकारी पोलीटेक्निक में पढ़ाई कर रहा है जबकि एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। आगे की पढ़ाई कर शुभ्म सिविल सेवा में जाना चाहता है। शुभ्म की सुफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।

इसके अलावा दाउदनगर के ही पटेल हाई स्कूल के छात्र मंजीत कुमार ने राज्यभर में दसवां स्थान लाया है। राज्यभर में दसवां स्थान लानेवाले 32 छात्रों में मंजीत 11वें स्थान पर है। उसे 475 अंक मिले है। मंजीत अरवल के रौजा पर का निवासी है और दाउदनगर में किरायें के मकान में रहकर उसने मैट्रिक की पढ़ाई की है।

मंजीत के पिता उदय सिंह की 2015 में ही मौत हो चुकी है। उसकी मां सरिता देवी गृहिणी है और मां ही खेती की आमदनी से उसे पढ़ा रही है। मंजीत के छोटे भाई करण कुमार ने भी गया से मैट्रिक की परीक्षा दी है। उसे भी परीक्षा में अच्छे अंक मिले है। उसने 425 अंक लाया है। मंजीत की एक बहन भी है। मंजीत की सफलता से परिवार के सभी लोग खुश है। वही मंजीत आगे की पढ़ाई कर देश की सेवा के लिए डिफेंस में जाना चाहता है।