पटना में हुंडई व फोर्ड के सर्विस सेंटर में लगी आग, कई गाड़ियां राख

पटना के दानापुर-खगौल रोड स्थित हुंडई के सर्विस सेंटर में जबरदस्त आग लग गई। तेजी से फैली आग ने पास के आदविक फोर्ड सर्विस सेंटर को भी अपनी चपेट में ले लिया। दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

हादसे में कई गाड़ियां जली हैं, लाखों का नुकसान हुआ है। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। सूचना पाकर अग्निशमन की 12 टीमें मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

जिला अग्निशमन अधिकारी मनोज कुमार नट ने बताया कि हादसा काफी बड़ा हो सकता था, दोनों सर्विस सेंटर मिलाकर सैंकड़ों गाड़ियां है, लेकिन दमकल ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। करीब 35 गाड़ियां जलीं हैं।

हुंडई सर्विस सेंटर के ओनर का कहना है कि नई-पुरानी मिलाकर करीब 50 गाड़ियां जल गई हैं। वहीं, फोर्ड की बाहर खड़ी 7-8 गाड़ियां जली हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी और कितने की क्षति हुई है।

अग्निशमन अधिकारी मृत्युंजय कुमार चौधरी ने कहा कि फोर्ड, हुंडई के गैरेज में आग लगने की सूचना मिली थी। हमारी 20-25 गाड़ियां अभी खड़ी हैं। आग पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया गया है। ये भी जांच किया जा रहा कि क्या इनके द्वारा गाड़ियों को रखने की प्रॉपर परमिशन ली गई थी। कितना नुकसान हुआ है, ये ओनर ही बता सकते हैं।

जिला अग्निशमन अधिकारी मनोज कुमार नट ने बताया कि हादसा काफी बड़ा हो सकता था, दोनों सर्विस सेंटर मिलाकर सैंकड़ों गाड़ियां है, लेकिन दमकल ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया।

हुंडई सर्विस सेंटर के ओनर का कहना है कि नई-पुरानी मिलाकर करीब 50 गाड़ियां जल गई हैं। वहीं, फोर्ड की बाहर खड़ी 7-8 गाड़ियां जली हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी ।

(आप हमें Facebook, X, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. Whatsapp channel से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)