मास्क जांच अभियान में 24 हजार से अधिक की फाईन वसूली

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद जिले में कोविड गाइडलाइन के तहत सघन मास्क जांच अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों को कोरोना के संक्रमण को रोकने हेतु मास्क का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

मास्क जांच अभियान में औरंगाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार द्वारा 28 बगैर मास्क लगाए व्यक्तियों से कुल 1400 रुपए का अर्थदंड वसूल किया गया। वही दाउदनगर की अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम सिंह द्वारा 11 व्यक्तियों से 550 का अर्थदंड वसूल किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा 9 बगैर मास्क लगाए लोगो से 450 रुपए का अर्थदंड वसूल किया गया।

इसके साथ ही सदर अनुमंडल अंतर्गत सभी थानों द्वारा कुल मिलाकर 352 लोगों पर 17600 रुपए का फाइन किया गया। इसके अतिरिक्त दाउदनगर अनुमंडल अंतर्गत सभी थानों द्वारा 92 लोगों पर 4600 रुपए का मास्क फाइन किया गया। इस तरह सघन मास्क जांच अभियान में कुल 24600 की राशि फाइन के तौर पर वसूल की गई है।