आलमपुर में दुगोला मुकाबला संपन्न

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र के आलमपुर में दुगोला मुकाबला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन राजद आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय उज्ज्वल, फेसर के सरपंच रामजन्म यादव एवं मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. संजय यादव, जिला पार्षद शंकर यादवेन्दू, जिला पार्षद अनिल यादव, जाप के प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी, जाप के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, जाप नेता व घटराईन पंचायत के मुखिया संजय यादव, जाप युवा परिषद के जिलाध्यक्ष विजय कुमार उर्फ गोलू यादव, पैक्स अध्यक्ष विजेन्द्र यादव एवं पैक्स अध्यक्ष राजू यादव आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंन्द्रीप राम ने किया। दुगोला मुकाबला भारती हलचल एवं संतोष यादव के बीच संपन्न हुआ। दोनों व्यास रात भर ग्रामीणों को चैता एवं भक्ति गानों पर संगीत के माध्यम से झूमाते रहे। दर्शकों ने तालियां बजाकर दोनों कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। निर्णायक मंडली द्वारा दोनों कलाकारों को मेडल व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।