डीएम ने की औरंगाबाद में कोरोना की नवीनतम स्थिति की समीक्षा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने जिले में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की।

http://जल जीवन हरियाली अभियान का विभागीय प्रशिक्षण संपन्न

समीक्षा बैठक में डीएचएस के स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक मनोज कुमार ने डीएम को बताया कि जिले में कोरोना वायरस जांच के कुल 35 कैंप चलाए जा रहे हैं। इन कैम्पस में आज कुल 2974 लोगों की जांच की गई जिसमें 12 कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं तथा शेष व्यक्ति नेगेटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक औरंगाबाद जिले में कुल 4296 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। साथ ही वर्तमान में औरंगाबाद में कुल 67 एक्टिव केसेस बचे हुए हैं। इसलिए हमे अभी निश्चिंत नहीं होना है बल्कि अभी और भी सतर्कता बरतनी होगी। इसके लिए रोजाना लगभग 3000 लोगों की जांच की जा रही है। जिसमे कई केसेस पॉजिटिव आ रहे हैं।

जिलाधिकारी ने आम जनता में मास्क को लेकर सक्रियता बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने रोजाना हो रहे जांच को और अधिक तत्परता से जारी रखने का निर्देश दिया एवं नवंबर महीने में कोविड-19 की स्थिति पर नजर रखने को भी कहा। साथ ही आने वाले पर्व त्योहार के दौरान भीड़ भाड़ लगने की भी आशंका पर और अधिक सावधानी बरतने को कहा। इस दौरान अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. अकरम अली, जिला स्वास्थ्य समिति के जिला लेखा प्रबंधक, जिला योजना समन्वयक, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मनोज कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अविनाश कुमार सिंह एवं अन्य चिकित्सक तथा कर्मी उपस्थित थे।