डीएम ने किया कुटुम्बा के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह एवं सहायक समाहर्ता ने बुधवार को कुटुंबा प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एससीए योजना से बन रहे नए विद्यालयों की कार्य की प्रगति का भी जायजा लिया।

गौरतलब है कि आज जिले के सभी प्रखंडों में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है।