बेउर सेंट्रल जेल का डीएम ने किया निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने आदर्श केंद्रीय कारा बेउर का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में कारा अस्पताल, रसोई, पुस्तकालय इत्यादि का निरीक्षण करते हुए बंदियों से फीडबैक भी प्राप्त किया गया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु सीसीटीवी का लोकेशन सही रखने तथा कार्यरत अवस्था में रखने का निर्देश दिया। साथ ही जेल में 10 वॉच टावर है। फलत: सुरक्षा हेतु बीएमपी के जवान की प्रतिनियुक्ति करने हेतु कारा महानिरीक्षक एवं अपर मुख्य सचिव गृह विभाग से अनुरोध करने का निर्देश दिया। उन्होंने ई- मुलाकाती सुविधा को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने को कहा ताकि बंदियों को अपने परिजनों से नियमानुसार मुलाकात हो सके।

बेऊर सेंट्रल जेल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह।
बेऊर सेंट्रल जेल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह।

जिलाधिकारी ने जेल के पुरुष एवं महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया। बेउर जेल में कुल 5092 बंदी है जिसमें 4929 पुरुष बंदी तथा 163 महिला बंदी हैं। जिलाधिकारी ने बंदियों से आवश्यक फीडबैक भी प्राप्त किया। बंदियों ने बताया कि कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने रसोई का भी निरीक्षण किया तथा भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जेल परिसर में संचालित पुस्तकालय का भी अवलोकन किया। पाया गया कि पुस्तकालय सुबह 9:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक तथा अपराहन 2:00 बजे से अपराहन 5:00 बजे तक खुलता है। पुस्तकालय में अच्छी पुस्तकें हैं तथा व्यवस्थित रूप में रखा है।

उन्होंने पुस्तकालय में उपयोगी पुस्तकों को रखने तथा बंदिओं को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में प्रतियोगिता परीक्षा एवं मासिक पत्रिका की भी उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अस्पताल के निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने दवा के भंडारण / डॉक्टर की उपस्थिति की जांच करने तथा रिपोर्ट प्रतिवेदित करने का निर्देश जेल सुपरिटेंडेंट को दिया।

जिलाधिकारी ने बेउर जेल के लिए स्वीकृत पद में से रिक्त पद पर बहाली हेतु कारा महानिरीक्षक से अनुरोध करने का निर्देश दिया। रिक्त पदों में से प्रधान लिपिक के एक, उच्च कक्षपाल के एक, कक्षपाल के 33, सफाई मजदूर के 13, रसोईया 3, एक्सरे टेक्नीशियन 1, लैब टेक्नीशियन 1, सहायक अधीक्षक के एक पद हैं। बता दें कि 1994 से आदर्श केंद्रीय कारा बेऊर कार्यरत है। इसके पूर्व 1890 से 1994 तक पटना जंक्शन के समीप कार्यरत था । 19 मार्च 2021 से ईं जितेंद्र कुमार जेल सुपरिटेंडेंट के रूप में कार्यरत हैं।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)