स्वतंत्रता दिवस भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। औरंगाबाद भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने 77 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद जिला अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस ऐसा दिन है जब हम अपने महान राष्ट्रीय नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने विदेशी नियंत्रण से भारत को आजाद कराने के लिए अनेक बलिदान दिए। अपने जीवन न्योछावर कर दिए। इस दिन भारत के निवासियों ने लाखों कुर्बानियां देकर ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी यह राष्ट्रीय पर भारत के गौरव का प्रतीक है।

इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्रा, जिला मंत्री धर्मेन्द्र शर्मा, लोकसभा प्रभारी राजेन्द्र तिवारी, जिला प्रभारी सुरेश शर्मा, भाजपा नेता बिनोद शर्मा, कमलेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता सिंह, जिला उपाध्यक्ष जुलेखा खातुन, गुड़िया सिंह, सरस्वती सिंह, अंजली सिंह, संजीता राज, सरस्वती सिंह, करिश्मा सिंह, उषा सिंह, नगर अध्यक्ष कौशल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, अजय पाठक, मोनिंदर राम, मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, रामानुज पांडेय, अमरेन्द्र पांडेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंह’वसु’, भाजपा नेता नवरत्न शर्मा, राम सुरीठ सिंह, जितेन्द्र शर्मा, आशुतोष मोनू, राहुल सिंह, चंदन सिंह, कार्यालय मंत्री रंजीत कुशवाहा, विवेक सिंह, तारा सिंह, विकास कुमार, लवकुश कुमार, आकाश कुमार गुप्ता, सुशील पासवान, अतुल कुमार एवं भाजपा कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।