जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद जिले के सभी जिलास्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलें के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।

http://श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केन्द्र देव का विश्व प्रसिद्ध त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर

जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, सदर एसडीपीओ अनूप कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने देव छठ घाट एवं अन्य प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। वही औरंगाबाद प्रखंड के छठ घाटों का निरीक्षण बीडीओ प्रभाकर कुमार ने किया। साथ ही उन्होने जम्होर थानाध्यक्ष के साथ जम्होर स्थित छठ घाटों का भी निरीक्षण किया।

http://कोरोना काल में देव के कुष्ठ निवारक सूर्यकुंड में अर्ध्य नही दे सकेंगे छठ व्रती

इसी प्रकार दाऊदनगर के भूमि सुधार उप समाहर्ता, गोह के अंचल अधिकारी, हसपुरा के थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा गोह प्रखंड स्थित देवकुंड में छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। वहीं औरंगाबाद नगर परिषद द्वारा शहर के विभिन्न छठ घाटों पर एलईडी लाइट्स लगाने का कार्य कराया जा रहा है। फॉगिंग एवं क्लीनिंग का काम भी एक साथ कराया जा रहा है।

देव प्रखंड में जगह जगह बैनर लगवाकर लोगों को देव में कार्तिक छठ मेले जा आयोजन नहीं होने संबंधी सूचना दी जा रही है। वहीं हसपुरा के बीडीओ अमरेश कुमार ने मलहरा एवं जखोरा में पुनपुन नदी पर बनाए जाने वाले छठ घर का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त मदनपुर प्रखंड में बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष ने सलैया, मदनपुर में छठ घाट एवं अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया। इसी प्रकार अन्य सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष द्वारा अपने प्रखंड स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। यह जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कृष्णा कुमार ने दी।