शादी वाले घर में दुस्साहस : समस्तीपुर में गैंगरेप के बाद नग्न कर महिला को बिजली पोल से लटकाया

समस्तीपुर(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। समस्तीपुर में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार अहले सुबह दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। घर से शौच के लिए निकली एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद मरणासन्न अवस्था में दुष्कर्मियों ने बिजली के पोल पर फंदे से लटका दिया। सुबह सात बजे के बाद लोगों की फंदे पर नग्न अवस्था में लटकी महिला पर नजर पड़ी।

उसके बाद लोग उसे इलाज के लिए पहले दलसिंहसराय ले गये जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शक के आधार पर आधा दर्जन लोगों को बंधक बना लिया। बाद में सभी को पुलिस के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात पीड़िता के घर में शादी समारोह था। घर के सभी लोग उसी में व्यस्त थे। उस शादी में टेंट-बाजा में काम करने वाले मजदूर भी रात भर काम कर रहे थे। बताया जाता है कि अहले सुबह घर की एक बहू शौच के निकली तो टेंट-बाजा में काम करने वाले मजदूर महिला का पीछा करने लगे। महिला जैसे ही चौर में शौच करने पहुंची सभी ने उसे दबोच लिया।

उसके बाद उसके जेवरात व कपड़े उतारवा दिया। इस दौरान आनाकानी करने पर महिला की पिटाई भी की। कपड़े और जेवरात उतरवाने के बाद सभी ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इससे महिला बेहोश हो गयी। तब उसे मरा समझ सभी ने उसे चौर में ही बिजली के पोल में नंगी अवस्था में फंदे पर लटका कर छोड़ दिया।