याद किए गए कामरेड राज कुमार पूर्वे

पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य और विधायक दल के नेता कामरेड राजकुमार पूर्वें की 21वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को जनशक्ति परिसर में मनायी गयी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से मनायी गई पुण्यतिथि में स्व॰ पूर्वे को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। मौके पर वक्ताओं ने पूर्वें द्वारा किए गए कार्यों का स्मरण किया और कहा कि वे वास्तव में गरीबों के हमदर्द और मुखर नेता थे।  

रामकुमार पूर्वे के तैलचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते भाकपा नेता।
रामकुमार पूर्वे के तैलचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते भाकपा नेता।

राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि राजकुमार पूर्वें ने अपने कार्यों से पार्टी को नई उच्चाईयों पर पहुंचाया। वे पार्टी के विधायक दल के नेता भी रहे। एक बार विधान पार्षद भी रहे। वर्ष 1962 से 1985 तक उन्होंने संसदीय जीवन में रहते हुए आम लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये। वे राजस्व मामलों के गहरे जानकार थे, बटाईदारी कानून एवं भूमि सुधार के ज्ञाता थे। पुण्यतिथि समारोह में राज्य सचिवमंडल सदस्य रामबाबू कुमार, बिहार महिला समाज की महासचिव राजश्री किरण, भाकपा नेता इरफान अहमद फातमी, अशोक कुमार सिन्हा, डी.पी. यादव, इन्दूभूषण वर्मा, सुमंत शरण, उमाकान्त, सिद्धेश्वर, अनिल कुमार, राकेश एवं छात्र नेता सुशील उमाराज समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।