मधुबनी पहुंचे छग के सीएम भूपेश बघेल, बोल- अबकी बार नीतीश कुमार का जाना तय है

लौकहा विधानसभा क्षेत्र के खुटौना में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बधेल ने की चुनावी सभा

मधुबनी (गोपाल कुमार)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को जिले के लौकहा विधानसभा से राजद प्रत्याशी भारत भूषण मंडल के चुनाव प्रचार में खुटौना पहुंचे। खुटौना के दुर्गा मैदान में महागठबंधन की ओर से आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। कांग्रेस के प्रखंड अजहर खुर्शीद तथा राजद के मिंटू सहजदा के कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 15 वर्षों के शासन काल पर तंज कसते हुए कहा कि अबकी बार नीतीश को जाना तय है। पूरे बिहार में गठबंधन की लहर चल रही है। और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनना तय है।

छत्तीसगढ़ में 25सौ रुपये प्रति क्विंटल होती है धान की खरीद, बिहार में मिलता है मात्र 12 सौ

उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में 2500 रुपये क्विंटल धान किसानों से खरीदा जा रहा है लेकिन बिहार में किसानों से मात्र 1200 रुपया में लिया जा रहा है। श्री बघेल ने कहा कि उनके शपथ ग्रहण के ढाई घण्टे के बाद छतीसगढ़ी के सभी किसानों का ऋण माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि इस डब्बल इंजन को अब बदलना है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पारित किसानों का कानून को काला कानून बताया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व सांसद सुरेन्द्र प्रसाद यादव, रामपरी देवी, राज कुमार यादव, सरीफ अंसारी, ईश्वर गुर्मैता, राम सुंदर तरेत, चंद्रजीत यादव, मेराज आलम, रामानंद बर्मैता, प्रमोद मंडल, बिट्टू मंडल समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। सभी लोगो ने एक साथ राजद प्रत्याशी भारत भूषण मंडल जिताने की अपील की।