रफीगंज में बोले सीएम नीतीश- अगले पांच वर्ष में बिहार में अवसर बढ़ेंगे, होगा टेक्नोलॉजी का विकास

रफीगंज में सीएम ने की चुनावी सभा में जदयू प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह के लिए मांगा वोट

कहा-बिहार मे न्याय के साथ विकास ही हमारा लक्ष्य

औरंगाबाद/रफीगंज(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वर्तमान समय टेक्नोलॉजी के विकास का है। नई सरकार बनने पर राज्य में अगले पांच वर्ष में हर क्षेत्र में अवसर बढ़ेंगे और टेक्नोलॉजी पर सरकार का जोर रहेगा। श्री कुमार ने सोमवार को औरंगाबाद जिले के रफीगंज स्थित आरबीआर खेल के मैदान में सोमवार को 224-रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक अशोक कुमार सिंह के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोगों ने बिहार का विकास किया।

हमारा लक्ष्य न्याय के साथ विकास है और इसमें निरंतरता बनी रहेगी। हमने प्रत्येक इलाके का विकास किया। समाज के हर तबके के लिए हमने काम किया। कुछ लोगों के लिए परिवार ही सबकुछ है। मेरे लिए पूरा बिहार ही परिवार है। कुछ लोग कुछ से कुछ बोलते हैं। मेरा काम सेवा करना है। कुछ लोगों को मेवा चाहिए। वे बोलने में विश्वास करते हैं। मैं काम करने में विश्वास करता हूं। क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म को मैं बर्दाश्त नहीं करता हूं। कुछ लोगों को मौका मिला, तो अपने लिए काम किया। मुझे मौका मिला तो मैंने बिहार की जनता के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि फिर से सत्ता में आने पर सात निश्चय पार्ट टू को लागू करेंगे। युवाओं को प्रशिक्षित करेंगे। पांच वर्ष में बिहार में हर क्षेत्र में अवसर बढ़ेंगे।

टेक्नोलॉजी का विकास होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भीषण गर्मी में भी मैदान में डटे रहने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने ने कहा कि 15 वर्ष में मैंने बिहार का देश में सबसे तेज रफ्तार से विकास कराया। पहले की सरकार ने चरवाहा विद्यालय खोले नतीजा आपने देखा होगा सभी में घोटाला हुई। उन्होंने कहा कि तेजस्वी बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं। वे बताएं कि आरजेडी के शासनकाल में भ्रष्टाचार क्यों बढ़ा? सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार का विकास उनका विजन है। अगर उनकी सरकार फिर बनी तो वे सात निश्चय पार्ट 2 लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आग्रह पर मैंने शराबबंदी लागू की।एक करोड़10लाख महिलाओं ने जीविका समूह में जुड़ी है आगे उन्होंने कहा कि आगे आपलोग समर्थन देंगें तो हर गांव में स्ट्रीट सोलर लाईट, हर गांव को साफ सफाई, हर शहर में बाईपास और फ्लाई ओवर, पशुचिकित्सालय बनाने का काम करूंगा। इससे कुछ लोग नाराज रहते हैं।

मुझे फिर मौका मिला तो बिहार को सक्षम बिहार के रूप में बनाने की दिशा में काम करेंगे। मेरी रुचि बिहार की भलाई में दिन-रात काम करते रहते हैं। मुख्यमंत्री ने चुटीले अंदाज में आरजेडी पर प्रहार करते हुए कहा कि बहुत लोगों की दिलचस्पी अपनी भलाई में है किंतु मेरी रुचि बिहार की भलाई में है। हम दिन-रात काम करते रहते हैं। अगर हमने काम ठीक रास्ते पर किया है तो हमारे उम्मीदवार को अपना समर्थन दीजिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बिहार में जंगलराज को खत्म किया और कानून का राज स्थापित किया। विकास का काम जिस तरह से शुरू हुआ उसका परिणाम सामने है। आज बिहार प्रगति की राह पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे जब मौका मिला तो सबके लिए काम किया। आगे भी मौका मिला तो और काम करेंगे।पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण दिया। देख लीजिए अब कितनी बड़ी संख्या में महिलाएं जन प्रतिनिधि हैं।

अनुसूचित जाति व जनजाति तथा अल्पसंख्यकों को मुख्यधारा में जोड़ा। विकास इस तरह हुआ कि बिहार की आमदनी प्रतिवर्ष 12 फीसद की दर से बढ़ रही। प्रति व्यक्ति आय 10.5 फीसद बढ़ रही है। हर घर बिजली, हर घर नल का जल, हर घर शौचालय निर्माण में काफी काम हुआ। वही रफीगंज क्षेत्र के लिए भी वादे किये जिसमें खेती के लिए सिंचाई की व्यवस्था करने तथा रफीगंज को अनुमंडल बनाने का प्रयास करने करने की बात बताई। सभा में सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि इस बार भी तीर निशान पर वोट देकर अशोक कुमार सिंह को जिताने का कार्य करे क्योंकि हमारी एनडीए सरकार में न्याय के साथ विकास होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने की और संचालन जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य राजन सिंह, जदयू जिला महासचिव विजय विश्वकर्मा, सुजित सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बबल सोनी, कासमा मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रदीप चैरसिया, महामंत्री शिवनारायण साव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील वर्मा, संजय अम्बेडकर, अभय प्रताप सिंह, विवेक सिंह, सुबोध सिंह, प्रदीप चैरसिया, बबल सोनी, शिवनारायण साव, कार्तिक शर्मा, कौशल चन्द्रवंशी, संजीव पासवान, राजीव सिंह, सोनू सिंह,गुड्डू यादव, अरुण सिंह, ऋषिकेश, ओमप्रकाश भारती, डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, अजय मयंक के साथ में हजारों लोग मौजूद रहे।