औरंगाबाद में कोविड प्रोटोकाॅल के अनुरूप मनेगा चित्रगुप्त पूजा समारोह

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद जिला कायस्थ महासभा ने कोविड-19 प्रोटोकाॅल के अनुरूप इस बार चित्रगुप्त पूजा समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस फैसला महासभा के अध्यक्ष कमल किशोर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।

http://अर्णव गोस्वामी के समर्थन में अभाविप ने फूंका उद्धव ठाकरे का पुतला

बैठक में आम सहमति बनी कि पिछले 10 वर्षों से चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर आयोजित हो रहे बृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम को इस वर्ष कोविड-19 को देखते हुए आयोजित नहीं किया जाए लेकिन पूजा महोत्सव का आयोजन विधिवत तथा परंपरागत ढंग से किया जाए। पूजा के दिन शाम में महा आरती का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सामूहिक प्रीतिभोज का भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजन होगा ।

गौरतलब है कि इस वर्ष चित्रगुप्त पूजा 16 नवंबर को है और इस अवसर पर सभी कलमजीवी भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा तथा आराधना करते हैं। बैठक में अजय वर्मा, महेंद्र प्रसाद, मिथिलेश नंदनी शरण, कृष्ण कुमार सिन्हा, श्रीराम अम्बष्ट, मधुसूदन प्रसाद, बच्चन सिन्हा, राजू रंजन सिंहा, सूर्यकांत, सुनील कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, अभय सिन्हा, प्रशांत कुमार सिन्हा, दीपक बलजोरी, सौरभ सिन्हा, सुधांशु कुमार, सुजीत कुमार, निभा सिन्हा, संजना किशोर, रश्मि सिन्हा, रूबी सिन्हा, सोनी सिन्हा आदि उपस्थित थे।