मुख्यमंत्री बीज विस्तार योजना : किसानों को घर-घर जा पहुंचा रहे रबि फसल के बिज

मदनपुर (औरंगाबाद) (लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। मुख्यमंत्री बीज विस्तार योजना तहत किसानों को रबि फसल बीज कृषि विभाग के अधिकारियों ने रविवार को होम डिलिवरी घर घर जा कर किया। रबि 2020-21बिहार राज्य बीज निगम के द्वारा बिज वितरण किसान भंडार के माध्यम से किया गया।

मुख्यमंत्री बिज विस्तार योजना के अन्तर्गत चना 8 किलो ग्राम,मसूर 4 किलो,गेहूं 20 किलो और तरफा योजना के तहत 32 किलो चना और 16 किलो मसूर किसानों के घर घर जाकर वितरण किया।

कृषि विभाग के संयुक्त कृषि निदेशक, जिला कृषि पदाधिकारी, बीएओ अनिल कुमार, कृषि समन्वयक मुन्ना सिंह, अमरनाथ आजाद, किसान सलाहकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, जीतेन्द्र कुमार तथा बिज वितरक किसान बिज भंडार के प्रोपराईटर अरविन्द सिंह ने बिज प्रदान किया। इस अवसर पर किसान घोरहत के मोहन सिंह, जगमोहन सिंह,उमगा के संतन सिंह,आशा देवी तथा युगल किशोर सिंह शामिल थे।