औरंगाबाद के भरूब में फटा बम, मां-बेटा जख्मी

औरंगाबाद(मनोज शर्मा)। औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के भरूब गांव में आज सुबह हुए बम विस्फोट में दो लोग जख्मी हो गए। जिसमें एक महिला व एक बच्चा शामिल है। दोनों मां-बेटा बताए जाते हैं। बताया जाता है कि देशी बम फटा है।

घटना स्थल पर मौजूद लोग।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भरूब गांव में अहले सुबह महिला गोबर ठोकने गई थी। जहां उसे एक चॉकलेट का ड‌ब्बा मिला। उस डिब्बे को महिला घर लेकर चली आई। घर में जैसे हीं उसने डब्बा खोला अचानक जोरदार धमाका हो गया। इसी में मां-बेटा दोनों जख्मी हो गए। दोनों का इलाज दाउदनगर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थाने की  पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चॉकलेट के डब्बे में वहां देशी बम किसने और क्यों रखा था इसकी पुलिस जांच कर रही है।