नबीनगर में महागठबंधन का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

नबीनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार के सत्ताधारी महागठबंधन द्वारा नबीनगर में रविवार को प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में महागठबंधन के घटक दल-जदयू, राजद, कांग्रेस, भाकपा माले, सीपीआई, सीपीएम एवं अन्य घटक दल के कार्यकर्ताओं  ने भाग लिया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि काराकाट के जेडीयू सांसद महाबली सिंह, बतौर विशिष्ट अतिथि नबीनगर के आरजेडी विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह, बतौर विशिष्ट अतिथि औरंगाबाद के पूर्व सांसद सह नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह, गोह के आरजेडी विधायक भीम कुमार के अलावा बतौर अतिथि जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जेडीयू जिलाध्यक्ष व रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, आरजेडी जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, कांग्रेस नेता श्याम बिहारी सिंह, काराकाट सांसद के प्रतिनिधि सह जेडीयू के जिला प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू, मीडिया प्रभारी सोनू सोनी, कांग्रेस नेता पप्पू सिंह, प्रदीप सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संतन सिंह, पिपरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह एवं अन्य ने विचार रखे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए काराकाट के सांसद महाबलि सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ इस बात का साफ संकेत दे रही है कि महागठबंधन उपर तक ही सीमित नही है बल्कि यह नीचे तक पहुंच चुका है। महागठबंधन के हमारे अलग-अलग दलों के कार्यकर्ता जिला, प्रखंड, पंचायत और गांव स्तर तक एकजुट है। यह एकजुटता ही हमारी ताकत है। इसी एकजुटता की ताकत से लोकसभा चुनाव में बिहार से भाजपा को पूरी तरह खदेड़ देना है। यह सब आप सभी कार्यकर्ताओं की ताकत से संभव होगा। कहा कि उनके घर और दिल के दरवाजें महागठबंधन के हर एक कार्यकर्ता के लिए खुले है। कार्यकर्ता उनके साथ और वें कार्यकर्ताओं के साथ सुख दुख के हर पल में मजबूती के साथ खड़े है।  कार्यकर्ता सम्मेलन में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बॉस, जिला उपाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह, महावीर मेहता, तोल पंचायत के मुखिया बिंदेश्वर सिंह, कैसर अली, अनुज, सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह समेत महागठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।