हिमंता बिस्वा को असम के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने असम के मुख्यमंत्री के रूप में हिमंता बिस्वा सरमा को शपथ लेने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के ऊर्जावान एवं लोकप्रिय जन नेता श्री सरमा को असम का मुख्यमंत्री पद की बागडोर संभालने से मुझे विश्वास है कि निश्चित रूप में उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में असम राज्य विकास के नित नए आयाम स्थापित करेगा। श्री सरमा को असम में लगातार 20 सालों से मंत्री के रूप में काम करने का अनुभव प्राप्त है। केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार एवं राज्य सरकार मिलकर निश्चित रूप में असम राज्य का विकास करने में सक्षम होगी।

श्री सिंह के अलावा बधाई देने वालों में भाजपा नेता इंद्रदेव यादव, ब्रजेंद्र कुमार सिंह, सुनील सिंह, विनोद शर्मा, प्रो. आशा कुमारी, लक्ष्मी नारायण सिंह, विरेंद्र कुमार सिंह, विनोद सिंह, विजय प्रसाद निराला, राम रूप सिंह, अरविंद सिंह, विकेश कुमार, संजय गुप्ता, रामकेवल सिंह, अविनाश पांडेय, सुशील कुमार, अनिल गुप्ता, राकेश कुमार देवता, लालमोहन चैधरी, ललेंद्र शर्मा, रघुनाथ राम एवं जय किशोर मिश्रा भी शामिल है।