भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर दिया गया बल

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध नगर भवन में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने की। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार ने कहा कि एकजुटता के साथ काम करते हुए कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा आम जनता के हित में किए गए कार्यों को जनता को बताने की आवश्यकता है। किसी भी संगठन को उसके कार्यकर्ताओं के निरंतर मेहनत द्वारा ही सफलता मिलती है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को मेहनत करते हुए भाजपा को मजबूत बनाना चाहिए।

समारोह में जिला महामंत्री रवि शंकर शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बदौलत सभी राजनीतिक दलों में सांगठनिक रूप से सबसे मजबूत और परिपक्व पार्टी है तो भाजपा। सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में ईमानदारीपूर्वक कार्य होगा करना होगा ताकि पार्टी के मजबूती मिल सके। इस मौके पर जिला पार्षद दीनानाथ विश्वकर्मा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, विनोद शर्मा, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की संयोजक सुप्रिया मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, हसपुरा प्रखंड अध्यक्ष अमन कुशवाहा, प्रेम तिवारी, अमरेंद्र कुमार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।