प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में मरीजों

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के तहत एक कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। इसके साथ ही रफीगंज के सभी अस्पतालों में सैकड़ो मरीजों के बीच कार्यकर्ताओं द्वारा फल वितरण किया गया।

इस अवसर पर नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष बबल सोनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह, वरिष्ठ नेता रमेश सिंह, महामंत्री बबलू सिंह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार, ग्रामीण बिमलेश पासवान, रंजीत शर्मा, चन्देश्वर भगत, कुंदन सिंह, संजय गुप्ता उर्फ योगी, सरोज पासवान अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फल बांटने निकले भाजपा कार्यकर्ता