औरंगाबाद में राज्य सरकार पर हमलावर हुई भाजपा, सांसद के नेतृत्व में फूंका नीतीश कुमार का पुतला

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जदयू से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा औरंगाबाद में भी नीतीश सरकार पर हमलावर दिख रही है। पार्टी ने गुरूवार को यहां राज्यव्यापी आह्वान पर सांसद सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के रमेश चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के गांधी मैदान से सरकार विरोधी मार्च निकाला जो पुरानी जीटी रोड होते रमेश चौक पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के लोगों को ठग रहे हैं। नगर निकाय चुनाव में पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने का मामला हो या बिहार के जनादेश के साथ छलावा हो, बिहार में लोहार जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल कराने का मामला हो। इन सभी मामलों में राज्य सरकार ने लापरवाही बरती है। कहा कि ये सभी मामले जब सुप्रीम कोर्ट में चल रहे थे, उस समय भी इनके द्वारा लापरवाही की गयी। उन्होने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के लोगों को छल रहे हैं।बिहार के भोले-भाले लोगों को कम ज्ञान वाला समझना उनकी गलतफहमी है। यही लोग उनको आने वाले समय में साबित करेंगे कि बिहार के लोग कितने जागरूक हैं और राजनीति की कितनी अच्छी समझ रखते हैं।

नगरपालिका चुनाव में आरक्षण का जो मामला है, उसके लिए इन्होने अभी एक महीना पहले जो प्रयास किया हैं, उस प्रयास उनको तीन-चार साल पहले शुरू करना चाहिए था। सांसद ने कहा कि दरअसल नीतीश कुमार यह चुनाव नहीं चाहते हैं। वें आरक्षण भी नहीं चाहते हैं। वह केवल बिहार की जनता को बेवकूफ बनाना चाहते हैं। कहा कि पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज के हक के खिलाफ पैदा हुई वर्तमान परिस्थिति के लिए जिम्मेदार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

कार्यक्रम में विधान पार्षद दिलीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबल्लभ सिंह उर्फ बबुआ जी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, अशोक सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता सिंह, गुड़िया सिंह, जिला पार्षद प्रदीप चौरसिया, जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, पार्टी नेता रविन्द्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, अधिवक्ता सियाराम पांडेय, पूर्व जिला मंत्री विजय प्रसाद निराला, भाजपा नेता नरेश सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, नगर अध्यक्ष कौशल सिंह, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुनीन्द्र कुमार, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जितेन्द्र गुप्ता, दिपक कुमार, आशुतोष मोनू, विकास कुमार, अशोक सिंह,तारा सिंह, वशु कुमार, राहुल कुमार, अभय पासवान, नगर महामंत्री रामानुज पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिजेन्द्र सिंह, राकेश कुमार देवता एवं सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।