प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों को बिहार सरकार ने दी राहत, अब राजस्व वसूली और जलकर बंदोबस्ती 3 महीने बाद

पटना (लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। कोविड-19 के कारण अगले तीन महीने तक प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के साथ बन्दोबस्त जलकरों की बन्दोबस्ती एवं राजस्व वसूली को बढ़ा दिया गया है। इसको लेकर आज पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार से अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

इस बाबत पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर  बताया कि प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के साथ बन्दोबस्त जलकरों की बन्दोबस्ती एवं राजस्व वसूली कोविड-19 के कारण तीन माह के लिए विस्तारित कर दिया गया है। इससे मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के सदस्यों द्वारा जलकरो में समान्य रूप से मत्स्यपालन एवं शिकारमही बाधित रहने के कारण अधिनियमानुसार बंदोबस्त जलकरों का राजस्व जमा करने में व्यवहारिक कठिनाई नहीं होगी।

उन्होंने आगे कहा कि प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों को अगले तीन माह अर्थत वर्ष 2021-22 का प्रथम किस्त राशि 25 सितम्बर 2021 तक का अतिरिक्त समय सीमा देते हुए राजस्व वसूली की जा सकेगी। सुविध केवल निबंधित प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों जिनके साथ मत्स्य जलकर बंदोबस्त है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।