Big Breaking : देव व बारूण बना नगर पंचायत, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर

औरंगाबाद (मनोज शर्मा)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 3-1 का संशोधन किया है। बिहार बिहार कैबिनेट ने औरंगाबाद जिले के देव व बारूण, पटना जिले के पुनपुन व पालीगंज, नालंदा के हरनौत, सरमेरा, परवलपुर, गिरियक, अस्थामा, एकंगरसराय, चंडी, गढ़हनी समेत सूबे 103 नगर पंचायत की मंजूरी दी है।

नीतीश कैबिनेट ने 103 नया नगर पंचायत, 8 नए नगर परिषद, वहीं 32 नगर पंचायत को नगर परिषद में अपग्रेड किया गया है। वहीं 12 नगर निकाय को अपग्रेड किया गया है। पांच नगर परिषद को नगर निगम में परिणत किया गया है।