लोकसभा चुनाव से पहले LJPR को Aurangabad में लगेगा जोर का झटका!

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) को औरंगाबाद में बड़ा झटका लग सकता है। वजह यह कि पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर ने पार्टी के जिला प्रभारी गबरू सिंह पर गभीर आरोप लगाए है।

यदि आरोपों में निःसंदेह दम है तो सुधार नही होने पर लोकसभा चुनाव के पहले यहां पार्टी को जोर का झटका लगना तय माना जा सकता है। वैसे भी औरंगाबाद में पार्टी में सब कुछ ठीक ठाक नही चल रहा है। इधर पार्टी के अनुषंगी संगठन लोकसेवक रामविलास पासवान स्मृति मंच के जिला संगठन की पूरी टीम यानी 22 पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। उधर अनूप ठाकुर ने खुद को एलजेपीआर के जिलाध्यक्ष पद से हटाकर पार्टी का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर जिला प्रभारी गबरू सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कार्यकर्ताओं में भी उन्हे अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर नाराजगी देखी जा रही है।

पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हो गए अनूप ठाकुर ने पार्टी के जिला प्रभारी गबरू सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से सिंह जिले के प्रभारी बने है, तब से पार्टी के जिला कमिटी में उथल पुथल मचा हुआ है, जो आने वाले दिन के लिए अच्छा संकेत नही है। कहा कि अगर पार्टी हाई कमान के अधिकारी इस पर अमल नही करते है तो आने वाले दिन पार्टी के लिए घातक सिद्ध हो सकते है।